DRDO की तैयारी कैसे करें? DRDO से संबंधित सारी जरूरी जानकारी,पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जाने। 

अपने देश की सेवा करना अपने आप में ही एक गर्व वाली बात होती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि DRDO में शामिल होकर देश की सेवा में अपना योगदान दे, तो जरूरी है कि इससे संबंधित जानकारीयों से आप परिचित हो जाए। डीआरडीओ हमारे देश की एक बहुत ही ज्यादा प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण संस्था है। DRDO अर्थात Defense Research And Development Organisation, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नाम से भी जाना जाता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि DRDO की तैयारी कैसे करें और उससे जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। 

DRDO की बदौलत ही आज हमारे देश की रक्षा संस्थाएं जैसे की नेवी, एयरफोर्स, इंडियन आर्मी इत्यादि इतनी अधिक सशक्त है। DRDO की नींव तो हमारे माननीय एपीजे अब्दुल कलाम जी के द्वारा रखी गई थी। किंतु वर्तमान में इसका योगदान देश की तरक्की में उल्लेखनीय है। इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें और जल्द ही इस डिपार्टमेंट का अहम हिस्सा बनें। 

DRDO क्या है?

DRDO भारत की एक प्रतिष्ठित संस्था है। जिसका मुख्य कार्य सुरक्षा संबंधित क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट करना है। वैसे तो यह संस्था देश की काफी अधिक प्रतिष्ठित संस्था है। लेकिन यह संस्था जितनी अधिक प्रतिष्ठित है, उतनी ही अधिक गोपनीय भी मतलब कि इससे संबंधित काफी कम जानकारियां ही आम जनता के समक्ष प्रस्तुत की जाती है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों के चलते इससे संबंधित जानकारी को जारी नहीं किया जाता है। हालांकि डीआरडीओ की नींव एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा रखी गई थी। लेकिन वर्तमान में यह एक काफी ज्यादा विकसित संस्था बन चुकी है। 

प्रारंभ में तो केवल इसके 10 छोटे-मोटे रिसर्च सेंटर्स थे, लेकिन वर्तमान में पूरे देश में लगभग 51 रिसर्च सेंटर्स है। जो दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई जैसे बड़े-बड़े शहरों में है। जो की वैमानिकी, आयुध, इलेक्ट्रॉनिक्स, लड़ाकू वाहन, इंजीनियरिंग सिस्टम, उपकरण, मिसाइल, उन्नत कंप्यूटिंग और सिमुलेशन, विशेष सामग्री, नौसेना प्रणाली संयंत्रों पर रिसर्च करती है। 

DRDO के लिए क्या योग्यता की आवश्यकता होती है? 

यदि आपने मन बना लिया है कि आपको डीआरडीओ में कार्य करना है, तो इसके लिए आपके पास कुछ खास योग्यता होनी चाहिए। उन्हीं के बारे में हम आपको यहां विस्तार से बताने वाले है, आइए देखते है।

  • यदि कोई स्टूडेंट अपने ग्रेजुशन के अंतिम वर्ष में है या फिर उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से साइंस, टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस के साथ ग्रेजुएशन किया है, तो वह इसके योग्य माने जाते है। 
  • डीआरडीओ में कार्य करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। 
  • यदि आपके पास GATE का वैध स्कोर है, तो आप भी डीआरडीओ में ज्वाइन कर सकते है। 
  • आपको अधिकतम उम्र 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि आप ओबीसी है, तो आपको 3 वर्ष की छूट दी जाती है और यदि आप एससी या एसटी है, तो आपको 5 वर्षों तक की उम्र में छूट मिलती है। 
  • सी ग्रेड वाले पद के लिए आपको अधिकतम उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और डी ग्रेड वाले पोस्ट के लिए 40 वर्ष से अधिक आपकी उम्र नहीं होनी चाहिए। 

DRDO में जॉब के लिए अप्लाई कैसे करें? 

अब हम आपको बताने वाले है कि डीआरडीओ में आप ऑनलाइन अप्लाई कैसे कर सकते है। आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होता है और फिर अंत में फॉर्म सबमिट कर सकते है। 

  • आपको सेट की परीक्षा में शामिल होने के लिए डीआरडीओ के ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। 
  • इसके लिए अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो आप एक नया अकाउंट पहले क्रिएट करें। 
  • लॉगिन करने के बाद आपको JRP के टैब पर क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा। 
  • इस फॉर्म में आपको अपनी सारी जानकारी भरनी होगी, जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, माता पिता का नाम, धर्म और राष्ट्रीयता, इत्यादि की जानकारी देनी होगी। 
  • आपके अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, मार्कशीट, और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, आदि को स्कैन करके अपलोड करना होगा। 
  • सारी जानकारी भर लेने के बाद आप अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर सकते है। 
  • इसके बाद आपको अपने एग्जाम के अनुसार फीस जमा करनी होगी। हर पोस्ट के अनुसार यह फीस भी अलग अलग हो सकती है। 

DRDO का सिलेबस क्या है?

डीआरडीओ का हिस्सा बनने के लिए आपको उसके सिलेबस के बारे में भी जानकारी जुटानी होगी। इस डिपार्टमेंट का हिस्सा बनने के लिए आपको हिंदी, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस एंड क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी और सामान्य ज्ञान का अध्ययन करना होता है। आपसे कुल 105 अंकों के सवाल पूछे जाते है और सारे प्रश्न वस्तुनिष्ठ होते है, जिनमें से एक विकल्प ही सही होता है।

DRDO की तैयारी कैसे करें? जाने हर स्टेप

आप जिस सवाल के तलाश में यहां तक आएं है, उसके बारे में अब जानते है। आपको हर दिन पूरी लगन के साथ सिलेबस के अनुसार तैयारी करनी होती है। 

  • सबसे पहले आपको यह देखना होगा कि क्या आप डीआरडीओ का भाग बनने के योग्य है। आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता और साथ ही उम्र की भी जांच करनी होगी।
  • जब भी अप्लाई करने के लिए फॉर्म की डेट निकलती है, तो आप याद से पूरी सही जानकारी फॉर्म में भर ले। 
  • सिलेबस भी अच्छे से देखें ताकि उसके अनुसार ही आप अपनी तैयारी रखें। कितने अंकों का एग्जाम होगा, किस किस विषय से सवाल आयेंगे, यह सब अच्छे से समझ ले। 
  • परीक्षा को लेकर गंभीर बनें, हर दिन अपनी पढ़ाई करते रहें। यदि आपको एग्जाम देते समय किसी सवाल पर शंका हो, तो उसे छोड़ दे अन्यथा नेगेटिव मार्किंग हो सकती है।
  • इंटरव्यू के लिए तैयार रहें, आपने जिस विषय में ग्रेजुएशन किया है, उसके बारे में कॉन्सेप्ट क्लियर रखें। आपसे कोई भी सवाल पूछा जा सकता है और इसके बाद ही अंतिम सिलेक्शन होता है।

DRDO में कितनी सैलरी दी जाती है?

वैसे तो DRDO में औसतन सैलरी ₹56,100 से ₹2,25,000 तक प्रति माह दिया जाता है। हर स्तर के वैज्ञानिक के लिए वेतन भी उसी के अनुसार दी जाती है। 

DRDO CEPTAM 10 A&A को सभी भत्तों तथा कटौतियों को सम्मिलित करने के पश्चात एक बेहद आकर्षक वेतन उपलब्ध करवाया जाता है। DRDO CEPTAM 10 एडमिन तथा एलाइड को प्रारंभिक मूल वेतन ₹19000 तक दिया जाता है। DRDO CEPTAM 10 A&A का वर्तमान अधिकतम मूल वेतन ₹112400 है। DRDO CEPTAM 10 A&A की प्रारंभिक न्यूनतम मूल वेतन ₹26467 रुपए प्रति माह से प्रारंभ‌ होती है। 

DRDO में इंटर्नशिप कैसे करें?

डीआरडीओ में इंटर्नशिप करने के के लिए मोस्टली दो मौके दिए जाते हैं। सबसे पहले तो Winter internship में वही दुसरा Summer internship में। Summer internship के लिए अप्लाई करने के लिए मार्च के पहले हफ्ते से मार्च के आखिरी सप्ताह तक DRDO अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर पोर्टल ओपन करता है। 

वही Winter internship के लिए DRDO अप्लाई करने के लिए पोर्टल नवंबर के पहले सप्ताह से लेकर के नवंबर के आखिरी सप्ताह तक ओपन रहता है। इस दौरान सारे इच्छुक और योग्य कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।अप्लाई करने के एक हफ्ते से लेकर  तीन हफ्ते के अंदर ही रिस्पांस भी आ जाता है, कि उन्हें इंटर्नशिप मिलेगी या फिर नहीं। इंटर्नशिप करने के लिए सबके लिए अलग-अलग समयावधि तय की जाती हैं। 

सामान्यतः इंटर्नशिप करने की यह अवधि 4 हफ्तों से लेकर के 6 महीना के बीच में होती है। इंटर्नशिप करने के लिए कुछ जरूरी बातों का भी ख्याल रखना होता है। तभी DRDO में इंटर्नशिप करने का मौका मिल पाता है। 

DRDO इंटर्नशिप में NOC क्यों जरूरी है?

NOC मतलब No Objection Certificate, जोकि कॉलेज के Head Of Department या फिर TNP मतलब Training And Placement Cell Head के द्वारा जारी किया जाता है। बगैर NOC के DRDO में इंटर्नशिप करना शायद संभव नहीं है। अगर बात करें TNP की तो यह एक डिपार्टमेंट होता है, जो कॉलेज स्टूडेंट्स के प्लेसमेंट के लिए कॉलेज में कंपनियों को इनवाइट करते हैं। 

NOC का मतलब यह होता है कि उसे कॉलेज के स्टूडेंट जो कि DRDO में इंटर्नशिप करने वाला है। उसके द्वारा जो भी रिसर्च या फिर स्टडी की जाएगी, उसको कॉलेज स्टूडेंट की डिग्री या फिर किसी दूसरे माध्यम के द्वारा पब्लिश नहीं कर सकता है। इस पर एकाधिकार DRDO का ही होगा। 

कौन-कौन से स्टूडेंट अप्लाई कर सकते हैं?

वैसे तो DRDO में काफी सारे रिसोर्सेस होते हैं, स्टूडेंट्स अपनी इच्छा या फिर उपलब्ध ऑप्शंस में से किसी को भी चुन करके उस सेक्टर में रिसर्च कर सकते हैं। ज्यादातर स्टूडेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रिसर्च किया करते हैं। लेकिन DRDO की वेबसाइट पर बहुत सारे ऐसे ऑप्शंस है, जिसका चुनाव योग्यता के अनुसार किया जा सकता है। उसके बाद जिस भी ऑप्शन को चुना जाता है, उससे संबंधित कुछ सवाल पूछे जाते हैं। 

इतना सब करने के बाद स्टूडेंट को अपना रिज्यूम और कवर लेटर भी सारे डॉक्यूमेंट के साथ सबमिट करना होता है। कवर लेटर में यह मेंशन किया जाता है कि DRDO में वह स्टूडेंट काम क्यों करना चाहता है? और क्या उससे पहले भी उसे किसी काम का एक्सपीरियंस है। ज्यादातर DRDO में M.tech या BCA के स्टूडेंट इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करते हैं। M.tech के स्टूडेंट्स को लगभग 2 महीने के लिए इंटर्नशिप पर रखा जाता है। वही पीएचडी के स्टूडेंट्स को लगभग 6 महीना के लिए इंटर्नशिप पर रखा जाता है। 

LOR – Letter Of Recommendation क्या होता है?

DRDO में इंटर्नशिप करने के बहुत सारे फायदे हैं। DRDO में काफी सारे वेल प्रोफाइल इंटर्न आते हैं, जो अधिकांश M.tech या फिर पीएचडी किए हुए होते हैं। इसके साथ ही साथ DRDO में काफी ज्यादा डेवलप्ड टेक्नोलॉजी को उपयोग करने का मौका भी मिलता है। इसके अलावा अच्छा वर्किंग एक्सपीरियंस तो मिलता ही है। अगर इंटर काफी ज्यादा अच्छा काम करे तो फिर जिस साइंटिस्ट के अंडर में वह काम कर रहा है, उसे साइंटिस्ट के द्वारा LOC दिया जाता है। जिसे Letter Of Recommendation कहा जाता है। 

LOC में उसे साइंटिस्ट के द्वारा यह डिक्लेयर किया जाता है कि यह स्टूडेंट बहुत ही ज्यादा होनहार है और उसे अच्छे मौके दिए जाने चाहिए। DRDO के साइंटिस्ट न केवल भारत में ही काफी ज्यादा नामी है, बल्कि विदेशों में भी ऐसे साइंटिस्ट एक अच्छा औहदा रखते हैं। यदि इंटर्न इंटर्नशिप के बाद फॉरेन कंट्री में जा कर खुद का करियर बनाना चाहता है, तो फिर इस केस में LOC उसके लिए काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। 

इंटर्नशिप में क्या होगा?

वैसे तो जब इंटर्नशिप के लिए अप्लाई किया जाता है। उस समय यह भी बताना होता है कि आखिर किस डिपार्टमेंट में काम करना चाहते हैं। DRDO की बिल्डिंग में इंटर करने से पहले इंटर्न को अपने सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज सबमिट करने होते हैं। उसके बाद ही बिल्डिंग के अंदर इंट्री मिलती है। 

वहां पर इंटर्न को एक सेपरेट सिस्टम और अच्छी इंटर कनेक्टिविटी प्रोवाइड कराई जाती है। इसके अलावा काफी ज्यादा डेवलप्ड टेक्नोलॉजी को यूज करने का भी मौका मिलता है। DRDO में किस फील्ड में और क्या काम किया जा रहा है? इस बारे में तो काफी कम जानकारियां ही उपलब्ध कराई जाती है। क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत आता है और इस कारण से DRDO के द्वारा ज्यादातर जानकारियां जारी नहीं की जाती है। 

क्या सारे स्टूडेंट इंटर्नशिप कर सकते हैं?

वैसे इसका जवाब सबके लिए हां नहीं है। क्योंकि काफी सारे कॉलेज ऐसे होते हैं, जिनमें 75% अटेंडेंस होना जरूरी होती है। ऐसे में इंटर्नशिप कर पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। 

वहीं कुछ कॉलेजेस में बेच या फिर बेच के फाइनल ईयर मतलब की 3 या फिर 4 ईयर के लास्ट के 6 महीने में कॉलेज के द्वारा कह दिया जाता है, कि आप कहीं पर भी जाकर इंटर्नशिप कर सकते हैं। क्योंकि कॉलेज में सब्जेक्ट्स की कमी होती है। इस वजह से स्टूडेंट्स इंटर्नशिप करके अपना एक्सपीरियंस बढ़ा सकते हैं। 

निष्कर्ष

DRDO के बारे में सारी जानकारी इस पोस्ट में बताई गई हैं। जैसे कि DRDO क्या है, DRDO का हमारी देश की सुरक्षा में क्या योगदान है इत्यादि। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में इंटर्नशिप के लिए किस तरह से अप्लाई कर सकते हैं? इसके बारे में भी हमने इस पोस्ट में जानकारियां प्रदान कर रखी है। हमने आपको बताया कि DRDO की तैयारी कैसे करें और साथ ही इंटर्नशिप के बारे में भी अच्छे से उल्लेख किया है। यदि आपको आज का लेख पसंद आया हो, तो अपने दोस्तों के साथ भी इसे साझा करें। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment